पुलिस अधीक्षक ने की जनसुनवाई, पीड़ितों की समस्याएं सुनीं

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए प्राप्त प्रार्थना पत्रों के समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर लोगों की शिकायतें सुनीं तथा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें