कालपी जालौन तीन दिन पूर्व रात्रि में एक मोहल्ले घर को सूना पाकर अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाकर ताला तोड़कर सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी रुपए सामान सहित लाखों रुपए माल चुराकर नौ दो ग्यारह हुए उक्त घटना में पीड़ित ने कोतवाली कालपी में शिकायती पत्र प्रस्तुत कर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग उठाई।
नगर मोहल्ला तरीबुल्दा निवासी देवी दीन पुत्र छोटे लाल ने कोतवाली कालपी में पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए अवगत कराया कि मैं बाहर रहकर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता हूं मेरी मां मकान से वहीं पास मकान में रहती थी मेरा घर सूना पड़ा था वही 1 जून वर्ष 2026 सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने सूने घर का ताला तोड़कर घर पर रखे हुए नगदी तथा जेवरात एक जोड़ी झुमकी एक जोड़ी वाला करधौनी अंगूठी एक जोड़ी पायल दो जोड़ी तोड़िया पायल आदि एवं 15 हजार रुपए नगद लाखों का सामान चोर ताला तोड़कर चुरा कर रफूचक्कर हुए सुबह मोहल्ले वासियों ने ताला टूटा देखा तो मेरी मां को सूचना दी वही सूचना पाकर घर में रह रही मेरी मां चोरी हुए घर में पहुंच कर घर पर रखा हुआ बक्से का सामान पूरा बिखरा हुआ पाया घटना के बाबत 112 नंबर पुलिस को सूचना दी गई सूचना पाकर 112 नंबर पुलिस घटना स्थल में पहुंचकर निरीक्षण कर जायजा लिया फिलहाल हल्का इंचार्ज ने घटना स्थल का निरीक्षण करना मुनासिब नहीं समझा समाचार लिखे जाने तक चोरी का कोई मुकदमा दर्ज होना नहीं बताया गया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













