कानपुर देहात पुलिस का विशेष अभियान, 11 वांछित व वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 11 वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
अकबरपुर पुलिस ने चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में पांच वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा दहेज उत्पीड़न के मामले में दो वारंटियों तथा एक अन्य वारंटी अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की गई।
भोगनीपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि सिकंदरा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में एक आरोपी को दबोचा। वहीं रसूलाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए कुल 25 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान किया। पुलिस का यह अभियान लगातार जारी है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें