विश्व पर्यावरण दिवस पर पुलिस लाइन में हुआ वृहद पौधारोपण, एसपी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कानपुर देहात। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में जनपद को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी लाइन्स, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी अपनी माताओं के सम्मान में पौधारोपण किया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए पौधों की देखभाल और संरक्षण का भी वचन लिया।
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने उपस्थित पुलिस बल को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रकृति के संतुलन और स्वच्छ पर्यावरण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना आवश्यक है। उन्होंने सभी को “एक पेड़ मां के नाम” लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें