केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 5 से 21 जून तक चलेगा जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान

 

प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने वर्चुअल बैठक में दिए निर्देश, जन-जन तक पहुंचाई जाएं सरकार की उपलब्धियां एवं जनकल्याणकारी योजनाएं

जालौन प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग राज्य मंत्री तथा जनपद के प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 5 जून से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान की तैयारियों की समीक्षा हेतु वर्चुअल बैठक की।
प्रभारी मंत्री  ने कहा कि प्रधानमंत्री  के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण तथा गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा जनसामान्य की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
प्रभारी मंत्री  ने बताया कि अभियान का शुभारंभ 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम से किया जाएगा। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता गतिविधियां भी आयोजित होंगी। उन्होंने कहा कि 8 जून से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि 11 जून से 14 जून तक आयोजित होने वाले मीडिया संवाद कार्यक्रमों में विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित तथ्यात्मक जानकारी प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की जाए। 14 जून से 16 जून तक आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविरों एवं स्वास्थ्य मेलों में पात्र लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए तथा स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाया जाए।  प्रभारी मंत्री  ने कहा कि 16 एवं 17 जून को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित कर किसानों, युवाओं, उद्यमियों, शिक्षकों, चिकित्सकों एवं स्वयं सहायता समूहों से संवाद स्थापित किया जाएगा। वहीं 17 जून से 20 जून तक विकास प्रदर्शनियों के माध्यम से केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, विकास परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कृषि विभाग को निर्देश दिए कि 18 एवं 19 जून को आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशालाओं में अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए तथा उन्हें प्राकृतिक एवं जैविक खेती की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जाए। साथ ही 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक व्यापक स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। माओ प्रभारी मंत्री जी ने कहा कि अभियान के दौरान रात्रि चौपाल, क्षेत्रीय भ्रमण एवं जनसंवाद कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद में अभियान की तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी विभागों को जिम्मेदारियां आवंटित कर दी गई हैं तथा अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन, पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, अपना दल एस, आरएलडी, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें