सरवन खेड़ा (कानपुर देहात)६ नवंबर। विकास खण्ड क्षेत्र के नहोली गांव स्थित सिद्ध पीठ दुर्गा धाम मंदिर मे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विशाल रामलीला का आयोजन किया गया।
सरवन खेड़ा (कानपुर देहात)६ नवंबर। विकास खण्ड क्षेत्र के नहोली गांव स्थित सिद्ध पीठ दुर्गा धाम मंदिर मे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर विशाल रामलीला का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रांतीय नेता वीर सेन यादव ने पहले फीता काट कर फिर भगवान् राम की आरती कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर आयोजकों ने उनका माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। । इस अवसर पर मुख्य अतिथि वीर सेन ने कहा कि भगवान् राम का चरित्र आज भी प्राशंगिक है। इसी के साथ ही उन्होंने ओजस्वी भाषण में नहोली गांव तथा सिद्ध पीठ दुर्गा धाम मंदिर परिसर का समुचित विकास कराए जाने का अश्ववासन सरकार बनने पर दी। तथा कहा कि पूर्व में भी मेरे द्वारा मंदिर परिसर में विकास कार्य कराए गए थे 150 मीटर सीसी सड़क बनाकर मंदिर तक पहुंचने का रास्ता मेरे द्वारा बनाया गया था। जब कि लक्ष्मण परशुराम संवाद देखने के लिए लोग सुबह १० बजे तक डटे रहे।
वहीं संरक्षक के रूप में समाज वादी पार्टी के युवा फ्रंटल जिला प्रभारी धर्मेन्द्र त्रिवेदी ने सभी अतिथियों का सम्मान करते हुए कार्यक्रम की सफलता पर आभार व्यक्त किया।
सरवनखेड़ा विकास खण्ड क्षेत्र के नहोली गांव स्थित सिद्ध पीठ दुर्गा धाम मंदिर मे कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रति वर्षों की भांति इस वर्ष भी विशाल रामलीला का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिला समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रांतीय नेता वीर सेन यादव ने सबसे पहले माता रानी के मंदिर में जाकर उन्हें चुनरी उढां कर पूजन किया उसके बाद रामलीला का फीता काट कर फिर भगवान् राम की आरती कर शुभारम्भ किया। रामलीला में राम की भूमिका में सौरभ अवस्थी बनी तथा लक्ष्मण के भूमिका में मनोज पांडे, परशुराम आशुतोष त्रिपाठी रसूलाबाद, विश्वामित्र अरुण द्विवेदी कानपुर, जनक आदित्य शुक्ला,रावण लालू अग्निहोत्री , बाणासुर विमल मिश्रा कानपुर कॉमेडी शिंटू कानपुरी कानपुर, नृत्यकी की भूमिका में देविका रानी रितिका रानी एवं पूजा,तथा व्यास राकेश मिश्रा कानपुर, तबला वादक रंजीत, साज सज्जा कानपुर गौरव पांडे तथा कश्यप साउंड सर्विस एंड टेंट हाउस नबीपुर का है।जब कि लक्षमण परशुराम के चुटीले संवाद को सुनने के लिए सुबह १० बजे तक दर्शक जमे रहे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री यादव ने कहा भगवान् राम का चरित्र आज भी प्राशंगिक है। उनके आदर्शों पर चल कर जीवन व समाज का कल्याण किया जा सकता है। और इस तरह के आयोजनों से युवाओं को सीख मिलती है। और ईश्वर के प्रति आस्था बढती है। इसी के साथ ही आयोजकों का आभार व्यक्त किया और कहा रामलीला को मनोरंजन समझ कर न देखें बल्कि भगवान् राम के आदर्शों की सीख ले और अपने जीवन में उतारें तो जीवन का कल्याण हो सकता है।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारी ने चौकी प्रभारी बिरसिंहपुर उदयवीर यादव एवं शीतल कुमार तथा फायर अधिकारी पवन तिवारी का भी स्वागत एवं माता रानी की प्रतिमा देखकर सम्मान किया । संरक्षक समाज वादी पार्टी के युवा फ्रंटल जिला प्रभारी पंडित धर्मेन्द्र त्रिवेदी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए संरक्षक होने का बखूबी निर्वाहन किया और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उनके साथ मे प्रमुख रूप से संरक्षक कर्मेंद्र त्रिवेदी मनोज एडवोकेट, राजा सिंह चंदेल, सपा युवा संगठन जिला प्रभारी धर्मेंद्र त्रिवेदी के अलावा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष चंद्र मोहन मिश्रा कैप्टनराम शंकर प्रजापति पंडित श्याम तिवारी शिवमोहन मिश्रा चंद्रप्रकाश तिवारी चिंटू तिवारी धीरज सिंह राजावत राजीव यादव कैलाश यादव सत्येंद्र कुमार डॉ प्रेम नारायण त्रिपाठी पप्पू द्विवेदी, संतोष तिवारी, गंगा सागर तिवारी राजू मिश्रा,विवेक शुक्ला राजू, धर्मेंद्र द्विवेदी , सज्जन तिवारी रजोल तिवारी ओम जी तिवारी पुनीत मिश्रा परशुराम मिश्रा हीरेंद्र शुक्ला, शैलेंद्र शुक्ला, ,गोरेलाल अग्निहोत्री, गुड्डा चन्देल ननखा यादव चीटू यादव विनोद संखवार सहित रहे।











