शिवली कानपुर देहात। चिलचिलाती धूप व लू के गर्म थपेड़ों से बेहाल हुआ आम आदमी।चार कदम चलने पर प्यास से तिलमिला उठते हैं राहगीर। तपन भरी गर्मी से राहगीरों को राहत दिलवाने के उद्देश्य से मंगलवार को कस्बे के प्रमुख समाजसेवी पूर्व सभासद एवं केमिस्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष द्वारा अपने प्रतिष्ठान मोहन मेडिकल स्टोर पर शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं कस्बे के समाजसेवी एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश बाजपेई पिंकू ने हर वर्ष की बात इस वर्ष भी ताराचंद इंटर कॉलेज के सामने शरबत वितरण कर राहगीरों एवं आम लोगों को तपती हुई धूप में राहत दिलाई।
आसमान से बरस रही आग ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। इन दिनों हो रही जबरदस्त गर्मी एवं शरीर को झुलसा देने वाली गर्म हवाओं के चलने से आम जनमानस बेहाल हो गया है। सबसे अधिक मुसीबत बाइक सवार राहगीरों एवं पैदल चलने वालों को उठानी पड़ रही है। कुछ दूरी पर चलने के बाद ही लोग पानी की तलाश करने लगते हैं। राहगीरों को गर्मी से राहत दिलवाने के उद्देश्य से मंगलवार को कस्बा शिवली में बस स्टॉप पर कस्बे के प्रमुख समाजसेवी केमिष्ट एन्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व पूर्व सभासद सुनील मिश्रा सुनील ने अपने प्रतिष्ठान मोहन मेडिकल स्टोर पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान प्रमुख रूप से डॉ दीपक द्विवेदी, शिवम मिश्रा, रोहित कश्यप, ओंकार तिवारी, लला सिंह सेंगर, शिवम पाल, सूरज कश्यप आदि लोग मौजूद रहे। इसी प्रकार श्री ताराचंद्र इंटर कॉलेज के सामने इस वर्ष भी प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश वाजपेई पिंकू द्वारा सरवत वितरण का कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्यालय के ऊप प्रबंधक राजेंद्र पांडे प्रधानाचार्य शिवकुमार अग्रहरि अशोक बाजपेई सुरेश चंद द्विवेदी राजन मिश्रा विनय बाजपेई सुरेश दीक्षित जिला पंचायत सदस्य रामजी अग्निहोत्री सभासद साहुल दीक्षित कृष्णा तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।








