रैली निकालकर पटेल जयंती पर राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

रैली निकालकर पटेल जयंती पर राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ

कालपी (जालौन)

शुक्रवार को कालपी तथा आसपास के इलाकों में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की राष्ट्रीय एकता दिवस दिवस के रूप में 150 वीं जयंती धूमधाम पूर्वक बनाई गई।इस मौके पर रैली निकाल कर एक भारत- श्रेष्ठ भारत की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
तहसील सभा कक्ष में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार अभिनय कुमार तिवारी, नायब तहसीलदारों मुकेश कुमार ,चंद्र मोहन शुक्ला, लेखपालों राजस्व कर्मचारी ने सरदार पटेल चित्र माल्यार्पण करके उनको याद किया। सुलह 9 बजे एम एस वी इंटर कॉलेज कॉलेज कालपी के परिसर में कोतवाली निरीक्षक के अजय ब्रह्म तिवारी, एस एस आई उदय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक ओमकार सिंह,प्रिंसिपल सुशील कुमार, शिक्षकों आनंद शर्मा, के साथ पुलिस जवान छात्र-छात्राओं की रैली शुरू हुई। हाईवे सर्विस लेन ,फुल पावर चौराहा, डाकघर, टरननगंज बाजार होते हुए रैली को एम एस वी इंटर कॉलेज कालपी के ग्राउंड में समापन हुआ। एन सी सी प्रभारी शिक्षक राजमणि ने उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस पर शपथ दिलाई गई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें