कानपुर देहात पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा, कई वारंटी और वांछित आरोपी गिरफ्तार

कानपुर देहात  पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिलेभर में कई बड़ी कार्रवाइयाँ की गईं। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने वारंटी और वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की।
थाना रूरा पुलिस ने मु0सं0 954/24 धारा 144(3) बीएनएसएस से संबंधित वारंटी अभियुक्त गोविन्द पाल निवासी दम्मूपुरवा को गिरफ्तार किया। वहीं थाना रनियां पुलिस ने मु0अ0सं0 67/26 धारा 105/351(3) बीएनएस से जुड़े वांछित आरोपी अरविन्द निवासी ग्राम आँट पोस्ट रैपालपुर को पकड़कर कार्रवाई की।
थाना भोगनीपुर पुलिस ने आबकारी अधिनियम के मामले में वारंटी अभियुक्त प्रेम निवासी दलेलनगर पुखरायां को गिरफ्तार किया। थाना सट्टी पुलिस ने पोक्सो एक्ट और दुष्कर्म मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त जगदीश निवासी गिरधरपुर को दबोच लिया।
इसी क्रम में थाना राजपुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए मुकुल पाण्डेय निवासी कौरू जलालपुर तथा संजीव दुबे उर्फ मोहित दुबे निवासी औरैया को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
इसके अलावा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कुल 18 व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान की कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस ने ‘जन सेवा कनेक्ट’ के तहत नवीनीकृत अंधेरी आर एस डाकघर का भविष्य के लिए तैयार सेवा केंद्र के रूप में उद्घाटन किया

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस ने ‘जन सेवा कनेक्ट’ के तहत नवीनीकृत अंधेरी आर एस डाकघर का भविष्य के लिए तैयार सेवा केंद्र के रूप में उद्घाटन किया