जनगणना-2026 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) के दृष्टिगत जिलाधिकारी  व पुलिस अधीक्षक  द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये

कानपुर देहात – आज दिनांक 05.05.2026 को जनपद कानपुर देहात में आगामी जनगणना-2026 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण) के सफल एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन के दृष्टिगत जिलाधिकारी  कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक  जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित मुक्तेश्वरी सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ गोष्ठी आयोजित की गयी। गोष्ठी के दौरान जनगणना के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य को समयबद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जिलाधिकारी  द्वारा समस्त विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा जनगणना कार्य के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा आवश्यकतानुसार पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जनगणना कार्मिकों की सुरक्षा एवं सुचारू कार्य निष्पादन हेतु स्थानीय पुलिस को सतत निगरानी रखने के लिए निर्देशित किया गया। उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनगणना कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए । इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी  विधान जायसवाल, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद, क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर/ यातायात  राजीव सिरोही सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे ।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें