पराली न जलाएं, खेत में ही बनाएं जैविक खाद, पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।

कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात के समस्त किसान भाइयों से उप कृषि निदेशक हरिशंकर भार्गव ने अपील की है कि धान की फसल कटाई के उपरांत खेतों में बची हुई पराली एवं फसल अवशेषों को किसी भी दशा में न जलाएं। पराली जलाने से वातावरण प्रदूषित होता है, मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है तथा भूमि में उपस्थित लाभकारी सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं। किसान भाई पराली जलाने के स्थान पर फसल अवशेषों को खेत में ही सड़ाकर जैविक खाद के रूप में उपयोग करें। इससे मृदा की उर्वरा शक्ति में वृद्धि होगी तथा कृषि उत्पादन में भी लाभ मिलेगा।
पराली जलाने पर निर्धारित अर्थदण्ड (जुर्माना) निम्नवत् है
•2 एकड़ से कम क्षेत्रफल वाले कृषक द्वारा पराली जलाने पर रु 5,000/- का अर्थदण्ड।
•2 एकड़ से 5 एकड़ तक क्षेत्रफल वाले कृषक द्वारा पराली जलाने पर रु 10,000/- का अर्थदण्ड।
•5 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले कृषक द्वारा पराली जलाने पर रु 30,000/- का अर्थदण्ड।
समस्त किसान भाइयों से विशेष अनुरोध है कि-
•खेतों में फसल अवशेषों (पराली) को बिल्कुल न जलाएं।
•पराली को खेत में मिलाकर जैविक खाद के रूप में उपयोग करें।
•फसल अवशेषों का वैज्ञानिक एवं उचित प्रबंधन अपनाएं।
•अपने आसपास के किसानों को भी पराली न जलाने के लिए जागरूक करें।
•स्वच्छ वायु, स्वस्थ पर्यावरण एवं उपजाऊ भूमि के संरक्षण में अपना सहयोग प्रदान करें।
आइए, हम सभी मिलकर यह संकल्प लें कि न तो स्वयं पराली जलाएंगे और न ही किसी अन्य किसान को जलाने देंगे। पराली का उचित प्रबंधन कर अपने खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ाएंगे तथा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण प्रदान करेंगे।
पराली नहीं जलाएंगे, धरती मां को बचाएंगे। पराली से खाद बनाएंगे, खेतों की उपज बढ़ाएंगे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें