कालपी (जालौन)। श्याम पैलेस के गणेश पंडाल में उमड़ पड़ी भीड़ के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर घनश्याम अनुरागी व उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्या समेत बड़ी संख्या में प्रशासनिक व राजनैतिक समाजिक लोगों ने पूजा अर्चना के साथ प्रसाद का आनन्द लिया।
श्याम पैलेस सांस्कृतिक मंडल कालपी द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव के चतुर्थ दिवस जिला पंचायत अध्यक्ष डाक्टर घनश्याम अनुरागी उपजिलाधिकारी विनय कुमार मौर्या नायव तहसीलदार चन्द्र मोहन शुक्ला नायव तहसीलदार प्रिन्स कुमार व पालिका अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में राजनैतिक, समाजिक व प्रशासनिक अधिकारियों महिलाओं,पुरुष व बच्चों ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना की। सिद्ध योग सत्संग मंडल के कुलदीप शुक्ला,शरद शुक्ला,विदित शुक्ला,वेदांत शुक्ला आदि ने भजनों के माध्यम से उपस्थित जनमानस को भाव विभोर कर दिया तथा हलुवा,चना,केला,मोदक,बूंदी,दनदाने आदि का श्रोताओं ने प्रसाद चखा।इस अवसर पर योगेन्द्र नारायण शुक्ला, एसबीआई शाखा प्रबन्धक आशीष यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष बार संघ भगवत शरण मिश्रा, संजय गुप्ता मुवई, अवधेश ओमरे,अखिलेश गुप्ता,नमन अग्रवाल, रविन्द्र नाथ गुप्ता,राज कुमार गुप्ता कपड़ा वाले,राज कुमार गुप्ता पतारा, प्राचार्या डाक्टर मधु प्रभा तिवारी,प्रधानाचार्य मोनिका शर्मा,प्रीति जैतली,सीमा मिश्रा,राजू पाठक, रविन्द्र नाथ गुप्ता,रविन्द्र पुरवार,श्याम जी गुप्ता उरई,अमर सिंह चन्देल,पवन सुहाने,शिव कुमार लोहिया, सज्जन त्रिपाठी, राकेश द्विवेदी एड0,शान्ति गुप्ता,गीताराम ओमरे समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
आर०एन०शुक्ला पत्रकार












