कुठौंद जालौन। न्यू विजन इंटरनेशनल स्कूल, मदनेपुर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगवान श्री गणेश जी की स्थापना की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती की गई।
विद्यालय के एम.डी. अरुण तिवारी ने सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक एवं समृद्धि के प्रतीक हैं। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सदैव अच्छे कार्य करने चाहिए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या दीक्षा सक्सेना, उपप्रबंधक कपिल सक्सेना, काउंसलर प्रिंसी मैम, लिपिक हरि अवस्थी, प्रेम सर, अभिषेक सर, आशुतोष सर, सत्यम सर, राजू सर, सत्यदेव सर, प्रदीप सर, दीक्षा तिवारी मैम, नीलम मैम, शिवानी मैम, वैष्णवी मैम, सपना मैम, मुस्कान मैम एवं आस्था मैम सहित समस्त छात्र/छात्रा सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
रिपोर्टर -अनूप मिश्रा













