कानपुर देहात। देवराहट थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50 हजार 720 रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते और तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, देवराहट से बम्हरौली जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे बने एक मकान में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर राजीव सिरोही के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मकान में छापा मारकर जुआ खेल रहे संदीप कुमार निवासी जारी, राजेन्द्र निवासी कलुआताला, अनूप कुमार निवासी बम्हरौली और मोहम्मद जमीर निवासी अमरौधा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया है।












