मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर चला पुलिस का अभियान

कानपुर देहात। सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने और सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए कानपुर देहात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में यातायात पुलिस और थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग की।
अभियान के दौरान संदिग्ध वाहनों को रोककर मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर और फाल्टी नंबर प्लेट की जांच की गई। इसके साथ ही ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से वाहन चालकों की जांच कर शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 96 वाहनों के चालान किए गए और उल्लंघनकर्ताओं से कुल 6 लाख 91 हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर, फाल्टी नंबर प्लेट और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे आकस्मिक चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि शराब के नशे में वाहन न चलाएं और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें