एसपी ने जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनीं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। उन्होंने अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतें गंभीरता से सुनीं। एसपी ने सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों का न्यायपूर्ण और समयसीमा के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
इसी क्रम में जिले के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतों पर न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें