पुलिस भर्ती परीक्षा का द्वितीय दिवस सकुशल संपन्न, डीएम व एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण

 

नकल विहीन, पारदर्शी व सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न हुई परीक्षा

जालौन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा का द्वितीय दिवस  शांतिपूर्ण, नकल विहीन एवं सुव्यवस्थित ढंग से सकुशल संपन्न हुआ। परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने प्रथम व द्वितीय पाली में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, सर्वोदय इंटर कॉलेज, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, डी०ए०वी० कॉलेज, गांधी इंटर कॉलेज, दयानंद वैदिक कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज तथा सनातन धर्म इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों तथा कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं को देखा गया और सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने केंद्रों पर स्थापित कमांड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की तथा निर्देश दिए कि परीक्षा कक्षों एवं परिसर की गतिविधियों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। साथ ही परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, स्वच्छ शौचालय, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क एवं प्रभावी रखी जाए, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।
द्वितीय दिवस प्रथम पाली में 2400 के सापेक्ष 1709 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 191 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 2400 के सापेक्ष 1732 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया तथा 668 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा को नकल विहीन, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ कार्य किया जाए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

जालौन जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश कैंसर पीड़ित महिला को आवास योजना से लाभ दिलाने के निर्देश, लेखपाल की शिकायत की जांच के आदेश