कालपी (जालौन) नगर की प्रमुख समाज सेवी संस्था कालपी रक्षा सेवा समिति अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने बताया कि संस्था के प्रमुख समाजसेवी अशोक बाजपेई जी के निर्देशन में उत्तर प्रदेश सरकार के समक्ष कालपी के लिए तीन मांगे रखी गई थी जिन्हें रजिस्ट्री डाक द्वारा मा. मुख्य मंत्री उत्तर प्रदेश प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश मां सभापति विधानपरिषद उत्तर प्रदेश मां जल शक्ति मंत्री उत्तर प्रदेश मां. बाल विकास व पोषाहार राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश को प्रेषित की थीं।
और कई बार लखनऊ स्थित सम्बन्धित मंत्रालयों मे सम्बन्धित मंत्रियों से भेंट कर अपनी बात रखी । सांसद बिधायक जिलाधिकारी उपजिलाधिकारी के यहां भी लिखित प्रार्थनापत्र दिए । हमारी मांगों मे प्रमुख रुप से यमुना की रिटर्निग बाॅल दूसरी कालपी में आंगनबाड़ी की स्थापना और तीसरी यमुना को घाटों पर लाने की। धन्यवाद करना चाहते है उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी का धन्यवाद करना चाहते है जल शक्ति मंत्री मा.स्वतंत्र देव सिंह का जिन्होने भारी भरकम बजट देकर यमुना में रिटर्निग बाॅल का निर्माण कराया धन्यवाद देना चाहेंगे बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला का कालपी में आंगनबाड़ी की सौगात देने के लिए। इसके साथ ही सभी स्थानीय जन प्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारियों का भी आभार व्यक्त करते हैं। अब हमारी संस्था की एक मांग शेष है वह है यमुना को घाटों पर लाने की जिसके लिए संस्था संघर्ष करती रहेगी इस विश्वास के साथ कि एक दिन यमुना मइया पुन: अपने वास्तविक स्वरूप में वापस आऐंगी और एक बार फिर गुलजार होंगे कालपी के ऐतिहासिक घाट। इस संघर्ष में प्रत्यक्ष य परोक्ष रुप से जिसने भी सहयोग किया उन सभी का आभार व्यक्त करते हैं।












