डीएम व एसपी ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर उपभोक्ताओं से संवाद कर जानी वितरण व्यवस्था

 

गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता, होम डिलीवरी से निर्बाध आपूर्ति के निर्देश

कालपी( जालौन )में एलपीजी गैस की सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने उरई स्थित भारत गैस एजेंसी छीरसागर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एजेंसी में गैस सिलेंडरों के भंडारण, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने एजेंसी परिसर में मौजूद उपभोक्ताओं से सीधे संवाद कर गैस आपूर्ति की स्थिति के बारे में जानकारी एवं आवश्यक फीडबैक भी प्राप्त किया ।उन्होंने कहा कि जनपद में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी उपभोक्ताओं को समयबद्ध ढंग से होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं, जिससे आपूर्ति निर्बाध बनी रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि कई बार उपभोक्ताओं के मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त नहीं हो पाता है, जिससे बुकिंग में कठिनाई होती है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए उपभोक्ताओं के लिए आईवीआरएस, मिस्ड कॉल, गूगल पे, फोन पे तथा व्हाट्सएप के माध्यम से वैकल्पिक बुकिंग व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि कोई भी उपभोक्ता गैस बुकिंग से वंचित न रहे। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित रहे तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया जाए।
इस अवसर पर जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ला आदि सहित संबंधित अधिकारी व एजेंसी के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें