कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा डिवाइडर से टकराकर 10 फीट हवा में लटका ट्रेलर, दो गंभीर

 

संवाददाता अखिल दुबे की रिपोर्ट

कानपुर देहात रनिया विसायकपुर में शाम 6 बजे सड़क हादसा हुआ कोलकाता से औरंगाबाद जा रहा लोहे के तारों से लदा ट्रेलर से हादसे का शिकार, घंटों बाधित रहा हाईवे रनिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से जा रहा लोहे के भारी तारों से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा करीब 10 फीट तक हवा में लटक गया और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे की कानपुर से अकबरपुर जाने वाली लेन पर लंबा जाम लग गया। जानकारी के मुताबिक ट्रेलर कोलकाता से औरंगाबाद की ओर जा रहा था। दुर्घटना में झारखंड निवासी चालक प्रताप और परिचालक पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर चालक कथित तौर पर नशे की हालत में था, जिसके चलते उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रेलर सीधे डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रेलर में लदे भारी लोहे के तार सड़क पर बिखर गए, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही रनिया थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्रेन की मदद से पलटे ट्रेलर और सड़क पर फैले लोहे के तारों को हटवाकर हाईवे को साफ कराया। करीब कई घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका। इस भीषण हादसे ने एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते ऐसे वाहनों पर सख्ती नहीं की गई तो बड़े हादसे कभी भी हो सकते हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें