समस्या होने पर कंट्रोल रूम 05162-257090 पर करें संपर्क
एलपीजी गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि जनपद में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और सभी उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है।
उन्होंने कहा कि गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी के लिए एसडीएम, सीओ और आपूर्ति निरीक्षक की टीम गठित की गई है, जो गैस एजेंसियों और वितरण व्यवस्था की लगातार जांच कर रही है। तेल कंपनियों से समन्वय बनाकर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की कि किसी भी समस्या की स्थिति में कलेक्ट्रेट के कंट्रोल रूम नंबर 05162-257090 पर संपर्क करें। साथ ही उन्होंने 25 दिन की निर्धारित साइकिल के अनुसार ही गैस बुकिंग करने और अफवाहों से बचने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी या अनावश्यक सिलेंडर लेने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












