जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र दयानंद ग्राम औद्योगिक इंटर कॉलेज बाढ़ापुर का किया निरीक्षण।

 

 

कानपुर देहात उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा–2025 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय द्वारा दयानंद ग्राम औद्योगिक इंटर कॉलेज, बाढ़ापुर स्थित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, कक्ष निरीक्षकों की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित वितरण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक से परीक्षा संचालन से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा सभी व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी कपिल सिंह ने निर्देशित किया कि परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराया जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित की जाएं। पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्र के आसपास पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी प्रबंधों की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था पूरी तरह सुदृढ़ रहे तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर सतर्क दृष्टि रखी जाए।निरीक्षण के दौरान संबंधितअधिकारी,केंद्र व्यवस्थापक तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें