अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर तथा मा0 उच्च न्यायालय में योजित पी0आई0एल0 ज्योति राजपूत बनाम उ0प्र0राज्य व अन्य के सम्बन्ध में जागरूकता कार्यक्रम तथा रेस्क्यू अभियान के सम्बन्ध में।

 

 

कानपुर देहात  जिलाधिकारी कपिल सिंह के मार्गदर्शन तथा जिला प्र्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर  प्राथमिक विद्यालय मवई डेरापुर, प्राथमिक विद्यालय कृपालपुर अकबरपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय मवई डेरापुर,प्राथमिक विद्यालय हसनपुर राजपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन से जिला मिशन समन्वयक द्वारा विद्यालय में उपस्थित बच्चों को स्वच्छता का अर्थ अपने शरीर, मन, कपड़ों और आसपास के वातावरण को साफ और कीटाणुमुक्त रखना है। यह बीमारियों को रोकने, स्वास्थ्य को बनाए रखने और जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए आवश्यक प्रथाओं का एक समूह है। इसमें व्यक्तिगत स्वच्छता,हाथ धोना, नहाना और पर्यावरणीय स्वच्छता,कचरा निपटान शामिल है साथ ही महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित कन्या सुमंगला योजना की सभी श्रेणियों की विस्तृत जानकारी दी गयी एवं बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना में आवेदन कराने हेतु प्रोत्साहित किया गया, साथ ही पी0आई0एल0 ज्योति राजपूत बनाम उ0प्र0राज्य बनाम अन्य के तहत पारित आदेश के अनुपालन में कठिन परिस्थतियों में जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों के चिन्हांकन के सम्बन्ध मे मुख्य स्थानों पर रेस्क्यू अभियान चलाया गया।
साथ ही वन स्टॉप सेंटर से सेंटर मैनेजर द्वारा महिला कल्याण विभाग से संचालित महिला हेल्प लाईन व महिलाओं/बालिकाओं से सम्बंधित कानून व योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, टोल फ्री नं0 1098,181,1076,112,108,1090 आदि के बारे में जानकारी दी गयी।
उक्त कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन कार्यालय से जिला मिशन समन्वयक, सेंटर मैनेजर वन स्टॉप सेंटर, सुपरवाइजर दीपक श्रीवास्तव चाइल्ड हेल्पलाइन, विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापक, अध्यापिकायें, बालिकायें, बालक आदि उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें