किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव ने महंगाई, गैस सिलेंडर पर सरकार को घेरा

 

पलिया कलां लखीमपुर में किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित यादव  ने गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और महंगाई को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। वह लखीमपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मान सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
मोहित यादव ने, देश में बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों से आम जनता परेशान है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा, हालात इतने खराब हो गए हैं कि सुप्रीम कोर्ट की कैंटीन तक बंद हो गई है। उन्होंने आशंका जताई, यदि यही स्थिति बनी रही, तो लोकसभा की कैंटीन भी बंद करनी पड़ सकती है। उन्होंने सवाल किया कि जब देश के सर्वोच्च संस्थानों के ऐसे हालात हैं, तो आम जनता का क्या होगा।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने सरकार पर निशाना साधते हुए अयोध्या में राम रसोई बंद होने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि जो लोग भगवान राम के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उन्हें यह भी देखना चाहिए कि अयोध्या में राम की रसोई तक बंद कर दी गई है। उन्होंने इस स्थिति को सरकार के लिए शर्मनाक बताया।
मोहित यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा आम जनता के अधिकारों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लड़ती रही है और आगे भी यह संघर्ष जारी रखेगी।
इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी के स्थानीय नेताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर बल दिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें