कानपुर देहात में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण सम्पन्न, पुलिस ने बनाए रखी चाक-चौबंद व्यवस्था

 

कानपुर देहात  पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के कुशल निर्देशन में जुमे की नमाज पूर्णतः शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न हुई। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद पुलिस द्वारा चाक-चौबंद प्रबंध किए गए थे।  पुलिस द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं निगरानी की गई। मस्जिदों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई। नमाज के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण हेतु विशेष कार्ययोजना के तहत ड्यूटी पॉइंट निर्धारित किए गए थे। स्थानीय धर्मगुरुओं और संभ्रांत व्यक्तियों से निरंतर संवाद स्थापित किया गया। पुलिस की सक्रियता और जन-सहयोग के परिणामस्वरूप जुमे की नमाज पूर्णतः शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें