सिकंदरा कानपुर देहात मदियापुर गांव से आने वाली रोड की स्थिति बेहद खराब है, जिससे लोगों को आने-जाने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। टंकी बनने के कारण मदियापुर पाइपलाइनिंग पढ़ने से गांव के बीच से रोड का डसना होने लगा है, जिससे स्कूली वाहन और स्कूली बच्चों को भी दिक्कत हो रही है।
नगर पंचायत मदियापुर में अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है, जिससे लोगों में आक्रोश है। नालियां बेकार पड़ी हुई हैं और रोड की मरम्मत नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि उन्हें आने-जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और अधिकारी मौन बैठे हुए हैं।
वार्ड नंबर 10 के सभासद साहिल कटियार ने बताया कि रोड और नालियों का विकास नहीं हुआ है और अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द रोड की मरम्मत कराई जाए।











