कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालय में जन-सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों और पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक महोदया ने फरियादियों के प्रार्थना पत्र को सम्बन्धित को न्यायपूर्ण और समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने अपने-अपने कार्यालयों में जन-सुनवाई की और फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने पीड़ितों को न्याययोचित कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया।











