थाना भोगनीपुर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए एटीएम मशीन में छेड़छाड़ कर चोरी / ठगी करने वाले 05 अभियुक्तगण को किया गया गिरफ्तार।

 अभियुक्तगण के कब्जे से 7400/- रुपये नकद व 01 प्लास्टिक प्लेट/पत्ती (जिसमें अन्दर की तरफ चिपचिपा गोंद लगा हुआ), 03 ब्लेडनुमा चाकू बरामद हुए ।

 कानपुर देहात  आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व खुलासे हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में  थाना भोगनीपुर पुलिस को चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एटीएम में लोगों को बेवकूफ बनाकर उनके साथ धोखाधड़ी कर रुपये निकालने वाले कई लड़के पिलखिनी रोड पर अल्कापुरी कालोनी के पास स्थित ट्यूबवेल के पास बनी दुकानों के पास मौजूद हैं। उक्त सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुएर थाना भोगनीपुर पुलिस टीम द्वारा पिलखिनी रोड पर अल्कापुरी कालोनी के पास स्थित ट्यूबवेल के पास बनी दुकान में घेराबन्दी करते हुए अभियुक्तगण 1.शरद कुमार पुत्र महेश राठौर निवासी कटेही थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात उम्र 22 वर्ष 2.विपिन कुमार पुत्र उमाशंकर गौतम निवासी बहेरी उमरी थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात उम्र 24 वर्ष 3. कुलदीप पुत्र सरमन कोरी निवासी कटेही थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात उम्र 25 वर्ष 4.रिंकू पुत्र जगजीवन राम गौतम निवासी बहेरी उमरी थाना डेरापुर जनपद कानपुर देहात उम्र 36 वर्ष 5.सितेन्द्र पुत्र विनोद कुमार कुशवाहा निवासी दलेलपुर थाना बिधनू जनपद कानपुर नगर उम्र 27 वर्ष को 7400/- रुपये नकद, 01 प्लास्टिक प्लेट/पत्ती (जिसमें अन्दर की तरफ चिपचिपा गोंद लगा हुआ), 03 ब्लेडनुमा चाकू बरामद हुए । अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना भोगनीपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 53/2026 धारा 318(4)/305(A) बीएनएस में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है ।

 

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें