मा० मंत्री/प्रभारी मंत्री, मत्स्य विभाग, उ०प्र० ने केंद्रीय बजट 2026 के सम्बन्ध में की प्रेस वार्ता

कानपुर देहात केंद्रीय बजट 2026 की प्रेस वार्ता सर्किट हाउस माती में संपन्न हुई इस प्रेस वार्ता को मा० मंत्री/प्रभारी मंत्री, मत्स्य विभाग, उ०प्र० डा० संजय कुमार निषाद जी, भाजपा जिला अध्यक्ष रेणुका सचान, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर सतीश शुक्ला के द्वारा संपन्न की गई। मा0 कैबिनेट मंत्री संजय निषाद जी ने केंद्रीय बजट को अभूतपूर्व बताया, उन्होंने कहा इस बजट में डिजिटल टेक्नोलॉजी पर विशेष ध्यान दिया गया है, भविष्य की परिस्थितियों को देखते हुए इस बजट में इसका प्रावधान किया गया है, किसानों के लिए नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से आय बढ़ाना मध्यम वर्ग के लिए 12 लाख तक जीरो आयकर एवं दुर्लभ बीमारियों के लिए टैक्स से राहत दी गई है, सूक्ष्म एवं लघु उद्योग पर विशेष ध्यान दिया गया है, तीर्थ नगरों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है, 7 उच्च गति रेल कॉरिडोर विकसित करने की योजना इस बजट में की गई है, भारत में सेमी कंडक्टर इकोसिस्टम स्थापित किए जाएंगे, तिलहनों में आत्मनिर्भरता हेतु सरसों मूंगफली तिल सोयाबीन और सूर्यमुखी तिलहन समूहों को विशेष सहायता दी जाएगी रक्षा क्षेत्र को 15 प्रतिशत तक बढ़ाया गया है, प्रत्येक जिले में एक कन्या छात्रावास की स्थापना का प्रावधान रखा गया है, 15 पुरातत्व स्थलों को विकसित करने का प्रस्ताव है। तकनीक प्लेटफॉर्म के माध्यम से किसानों को मौसम की जानकारी मिलेगी जिससे उत्तर प्रदेश के किसानों की उत्पादकता और आय दोनों बढ़ेगी, देशभर में 200 पुराने औद्योगिक क्लस्टरों का आधुनिकरण किया जाएगा, सिटी इकोनामिक रीजन के विकास से लिए लखनऊ, कानपुर, कानपुर देहात, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, वाराणसी जैसे शहर रोजगार और स्टार्टअपहब के रूप में उभरेंगे। मा0 प्रभारी मंत्री, जिला अध्यक्ष रेणुका सचान का स्वागत किया गया। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डॉक्टर सतीश शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा, निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष सोनेलाल निषाद आदि मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें