18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं को मतदाता बनाने के निर्देश, तहसीलदार ने बूथों का किया औचक निरीक्षण

 

कालपी (जालौन), 29 नवंबर।

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत कोई भी पात्र नागरिक मतदाता बनने से वंचित न रहे, इसके लिए प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। रविवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार आदित्य विशाल ने नायब तहसीलदार प्रिंस बाबू एवं सूर्य प्रकाश के साथ गणेशगंज स्थित कंपोजिट विद्यालय के मतदान बूथ का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान तहसीलदार ने बूथ पर मौजूद बीएलओ से मतदाता पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और संबंधित अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन युवाओं की उम्र 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि कोई भी पात्र युवा अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

तहसीलदार ने कहा कि मतदाता सूची में नए नाम जोड़ना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसलिए अभियान में लगे सभी बीएलओ पूरी तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें तथा पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें।

उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित कार्य समय से पूरा करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान रामप्रकाश गुप्ता, पूनम पुरवार सहित संबंधित कर्मचारी एवं मतदाता मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें