उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तथा चिकित्सा अधिकारियों की मौजूदगी में पल्स पोलियो की बैठक संपन्न हुई।
कालपी (जालौन)। सोमवार के दिन तहसील कालपी कार्यालय में आयोजित पल्स पोलियो बैठक पर उपजिला अधिकारी विनय कुमार मौर्य ने मौजूद चिकित्सको से कहां कि अपने अपने अस्पताल में टीम बनाकर स्वास्थ्य कर्मियों को 22 नवंबर को बूथ एवं 23-27 नवंबर को घर घर भेज कर आने वाले मासूम एक वर्ष से 5 वर्ष के बच्चों को दो बूंद पोलियो ड्रॉप पिलाने के निर्देश दिए इसके बाद वह स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर वंचित रहे बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का अभियान जारी कर राष्ट्रीय मिशन को सफल बनाने हेतु निर्देश दिए साथ में उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो ड्राप पिलाने से वंचित न रहे इस अभियान में किसी भी कर्मचारी ने लापरवाही की ऐसे लोगों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा मौके में अधीक्षक डॉक्टर दिनेश बर्दिया डॉ विनोद राजपूत डॉ अमित खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी अनिल सिंह सेंगर राम जी आदि लोग मौजूद थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी













