खरीफ विपणन वर्ष 2026-27: धान खरीद संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित

 

कानपुर देहात         खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत धान सहित अन्य फसलों की खरीद के प्रभावी अनुश्रवण एवं किसानों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 05111299038 है, जो सभी कार्यदिवसों में प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक संचालित रहेगा।
कंट्रोल रूम में क्षेत्रीय विपणन अधिकारी श्री प्रदीप कुमार एवं विपणन सहायक श्री बलवीर सिंह की ड्यूटी लगाई गई है। किसान खरीद संबंधी समस्याओं एवं शिकायतों को कंट्रोल रूम के माध्यम से दर्ज कराकर उनका निस्तारण करा सकते हैं। संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें