उरई। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता ने रबी अभियान 2026-27 के अन्तर्गत उर्वरक सम्बन्धी समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु कन्ट्रोल रूम की स्थापना के सम्बन्ध में बताया कि जनपद के समस्त कृषक बन्धुओं को सूचित किया जाता है कि वर्तमान रबी अभियान 2026-27 में फसलों की बुवाई के दृष्टिगत किसानों को निर्धारित दर पर समय से गुणवत्तायुक्त उर्वरक (यूरिया, डी.ए.पी., एन.पी. के. आदि) की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं सहकारिता विभाग द्वारा कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है।यदि किसी भी कृषक को जनपद में उर्वरक की उपलब्धता, ओवररेटिंग (अधिक मूल्य लिए जाने), टैगिंग (अन्य उत्पाद जबरन थोपने) अथवा कालाबाजारी से सम्बन्धित कोई भी समस्या या शिकायत हो, तो वे तत्काल कन्ट्रोल रूम के दूरभाष संख्या पर सम्पर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है। कन्ट्रोल रूम दूरभाष नम्बरः 05162-252483 सम्पर्क समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक (समस्त कार्यदिवसों में) कन्ट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित सत्यापन एवं निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। समस्त सहकारी समितियो के सचिव/प्रभारियो को भी निर्देशित किया जाता है कि वे अपने संस्था पर रेट बोर्ड एवं स्टॉक बोर्ड अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें तथा पी.ओ.एस. (PoS) मशीन के माध्यम से निर्धारित दर पर ही उर्वरक की बिक्री करें।













