स्वच्छता रैली एवं जागरूकता गोष्ठी का जिला गंगा समिति द्वारा हुआ आयोजन।

 

स्वच्छ एवं निर्मल नदियों का दिया संदेश।

अमृत सरोवर पे किया श्रमदान

डी.पी.ओ. नमामि गंगे के नेतृत्व में किया गया आयोजन।

कानपुर देहात। जिला गंगा समिति, कानपुर देहात द्वारा कपिल सिंह जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला गंगा समिति के निर्देशन व मुख्य विकास अधिकारी विधान जयसवाल, प्रोमिला प्रभागीय वनाधिकारी कानपुर देहात के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा व सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत राजपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत रमऊ में जनता इंटर कालेज के छात्र – छात्राओं द्वारा जनसामान्य में स्वच्छता, जल संरक्षण एवं नदी पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छता रैली व ग्राम पंचायत के जन समान्य के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके उपरांत सभी ने सामूहिक रूप से अमृत सरोवर पे श्रमदान किया।स्वच्छता रैली व जागरूकता गोष्टी का आयोजन विवेक कुमार सैनी जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति कानपुर देहात के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों, ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
स्वच्छता रैली के माध्यम से लोगों को नदियों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक एवं कूड़े-कचरे को खुले में न फेंकने, गंदे पानी को नदियों में प्रवाहित न करने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।स्वच्छता रैली के माध्यम से लोगों को नदियों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ रखने, प्लास्टिक एवं कूड़े-कचरे को खुले में न फेंकने, गंदे पानी को नदियों में प्रवाहित न करने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।
इसके पश्चात आयोजित जागरूकता गोष्ठी में जिला परियोजन अधिकारी द्वारा ने कहा कि नदियां केवल जल का स्रोत नहीं हैं, बल्कि हमारे पर्यावरण, जैव विविधता एवं जनजीवन का महत्वपूर्ण आधार हैं। नदियों को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने के लिए प्रशासन के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।
गोष्ठी में नमामि गंगे कार्यक्रम, नदी संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त वातावरण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा नदियों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
जागरूकता रैली, व गोष्ठी के दौरान ग्राम प्रधान जमाल अहमद,सहायक विकास अधिकारी पंचायत कल्याण सिंह दीपक कुमार पंचायत सचिव,इन्द्रेश कुमार वन रक्षक,रोजगार सेवकप्रियंका कुमारी,पंचायत सहायक पुष्पा देवी, आदि अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें