इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन के लिए 24 मतदान केंद्र प्रस्तावित

उरई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव राज ने बताया कि जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ इलाहाबाद-झॉसी खण्ड स्नातक निर्वाचन-2026 हेतु तैयार किए गए प्रस्तावित कुल 24 मतदान केन्द्रों में कुल 33 मतदेय स्थलों की सूची पर विचार-विमर्श सुझाव हेतु कलेक्ट्रेट सभागार जालौन में दिनांक 18.09.2026 को बैठक आहूत की गयी। आयोग से प्राप्त निर्देशों की प्रति एवं प्रस्तावित मतेदय स्थलों की सूची सभी संबंधित को उपलब्ध कराते हुए 07 दिवस के अन्दर आपत्ति/सुझाव यदि कोई हो तो जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया।बैठक के दौरान  समीर, जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी , राजीव राज उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (वि० एवं रा०), मनोज प्रकाश उप जिलाधिकारी माधौगढ़, अभिनव कुमार यादव उप जिलाधिकारी कोंच, अभिनव तिवारी तहसीलदार, सुरेन्द्र कुमार गौतम तहसीलदार उरई, शान्ति स्वरूप महेश्वरी निर्वाचन प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी, विनोद कुमार नगरिया जिला सचिव सी०पी०आई०एम०, भगवती शरण पांचाल जिला सचिव, बहुजन समाज पार्टी, अनिल कुदारी जिलाध्यक्ष, अपना दल (सोनेलाल),  सीताराम वर्मा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी, जमालुद्दीन, जिला महासचिव सपा आदि प्रतिनिधि एवं अधिकारी गण उपस्थित रहें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें