कालपी (जालौन)। उपजिला अधिकारी ने एडियो पंचायत एवं ग्राम पंचायत अधिकारी के साथ गौशाला एवं सचिवालय औचक निरीक्षण कर गंदगी पाए जाने पर नाराज़गी जताकर सभी व्यवस्थाएं सही करने के निर्देश दिए।
गुरुवार को शाम उप जिलाधिकारी विनय कुमार सिंह एडियो कोऑपरेटिव द्वारका प्रसाद गुप्ता तथा पशु चिकित्सा अधिकारी के साथ ग्राम पंचायत करमचंदपुर स्थित गौशाला में पहुंचकर निरीक्षण समय गौशाला में भूसा एवं हरा चारा बंद गौवंश को खिलाने पर स्वयं में खुश हुए इसी क्रम में गांव में स्थित शौचालय में जैसे ही पहुंचे तो गंदगी तथा बाउंड्री न होने पर जमकर नाराज़गी जताई वहीं पर मौजूद जिम्मेदार को सख्त निर्देश देकर बाउंड्री बनवाने तथा साफ सफाई बेहतर करवाने के कड़े निर्देश दिए।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी












