कोतवाली में निर्धारित तिथि पर एडीजीपी के निरीक्षण न आने पर प्रभारी निरीक्षक सहित सभी स्टाफ ने ली राहत की सास

कालपी (जालौन)। माह सितंबर प्रथम दिन कोतवाली कालपी में निर्धारित तिथि लगभग 15-16 सितंबर उप पुलिस महानिदेशक द्वारा निरीक्षण करना तय हुआ था पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह का फरमान मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने कोतवाली को तथा अभिलेखों को सजाने में लिए पूरी तरह कमर कस ली थी प्रभारी निरीक्षक के निर्देश पर स्वयं में एवं समस्त स्टाफ ने पूरी लगन के तहत 1 सितंबर से लेकर सभी अभिलेखों की तैयारी तथा कोतवाली कालपी एवं प्रांगण को पूरी तरह से बड़ी मशक्कत के बाद सभी कर्मचारी पसीना बहाते हुए लगकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी अब कोई भी निरीक्षण कर ले तो कोतवाली निरीक्षण दौरान दुल्हन की तरह सजी हुई नजर आएगी सभी स्टाफ ने लगकर अभिलेखों सहित सारी व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त कर सुशोभित होती हुई नजर आई इतना भी नहीं लगभग 10 साल से कोतवाली कमरों जमे कूड़े करकट सफाई कराकर कूड़ा बाहर फिकवाया गया वही 16 सितंबर कानपुर जौन उप पुलिस महानिदेशक अनुपम कुलश्रेष्ठ का अमला जनपद जालौन मुख्यालय पुलिस कार्यालय उरई पहुंच कर निरीक्षण किया तथा समस्त थाना प्रभारियो की बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए इसके उपरांत बुधवार की रात अमला जोन कानपुर के लिए कूच कर गया वही बही उनके निरीक्षण पर कोतवाली कालपी न आने पर समस्त स्टाफ ने राहत की सांस ली इतना नहीं कोतवाली कालपी को दुल्हन की तरह सजाने वालों में अतिरिक्त कानून इंस्पेक्टर अवनीश कुमार वरिष्ठ उप निरीक्षक उदय प्रताप सिंह प्रधान दीवान लक्ष्मीकांत त्रिपाठी कंप्यूटर ऑपरेटर शैलेंद्र सिंह विनीता महिला सिपाही सरिता रोशनी अंकित वर्मा दीपेंद्र मिश्रा प्रमलेद्र सिंह वीरेंद्र सिंह लेखाकार मुंशी राम सिंह आशीष यादव होमगार्ड प्रशांत आदि पुलिस कर्मचारियों ने बड़ी मेहनत कर लगभग 15 दिन में कोतवाली को बेहतर सजाने में बहुत बड़ी सफलता हासिल की।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें