उरई आईटीआई में 15 सितंबर को लगेगा रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला

उरई। नोडल प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई ने बताया कि सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, उरई (जालौन) में दिनांक 15.09.2026 को समय पूर्वाहन् 10:00 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक रोजगार/अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। जिसमें सुब्रोस लिमिटेड, नोयडा, उ०प्र० एवं अरविन्द लिमिटेड वाराणसी, उ०प्र० के प्रतिनिधि राजकीय / निजी आई०टी०आई० के समस्त व्यवसायों के उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन करेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को प्रतिमाह लगभग रू० 15500 से 18000/- प्रतिमाह देय होगा।
उक्त मेले में राजकीय / निजी आई०टी०आई० के समस्त व्यवसायों से उत्तीर्ण पुरूष एवं महिला अभ्यार्थी जिनकी उम्र 18 वर्ष से 35 वर्ष तक के प्रशिक्षार्थी प्रतिभाग कर सकते है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों एवं रिज्यूम के साथ प्रतिभाग करेंगे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें