2027 चुनाव को लेकर पूर्व सैनिकों ने संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर गांव-गांव जाकर पार्टी का प्रचार करने का आह्वान

पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ बृजमोहन यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव शेखू खान शामिल हुए।
शेखू खान ने कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव नजदीक है। सभी पूर्व सैनिक संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं और गांव-गांव जाकर अपनी टीम के माध्यम से समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा का प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने और अखिलेश यादव को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है।
बैठक में लव कुश फौजी, नयन फौजी, संत शरण फौजी, सुरेंद्र फौजी, धर्म सिंह फौजी, डाक बाबू फौजी, मदन सिंह फौजी, राधा रमन फौजी, बबलू फौजी, दुर्गा प्रसाद फौजी, सुरेश सिंह फौजी, शिवकुमार फौजी और आरिफ खान सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें