‘विकसित भारत मिशन’ में युवाओं की भागीदारी का आह्वान

 

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित युवाओं को प्रधानमंत्री के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत करने का मिलेगा अवसर

कानपुर देहात। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित मेरा युवा भारत (MY Bharat) के अंतर्गत “विकसित भारत युवा संवाद 2027” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य देश के युवाओं को विकसित भारत-2047 के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना तथा उनके विचारों, नवाचारों और सुझावों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना है।
जिला युवा अधिकारी, मेरा युवा भारत, कानपुर देहात प्रिया तिवारी ने बताया कि यह कार्यक्रम  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के “विकसित भारत @2047” के संकल्प को साकार करने की दिशा में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके अंतर्गत देशभर के युवाओं को विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा तथा चयनित प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री के समक्ष अपने सुझाव रख सकेंगे।
कार्यक्रम के अंतर्गत “विकसित भारत चुनौती ट्रैक” के माध्यम से युवाओं का चयन विभिन्न चरणों में किया जाएगा। इस प्रक्रिया में निबंध लेखन, प्रस्तुतीकरण, विचार-विमर्श एवं संवाद जैसी गतिविधियों के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा।
विकसित भारत चुनौती ट्रैक के चरण
चरण-I (क्विज): 17 अगस्त से 30 सितम्बर 2026
चरण-II (निबन्ध): 05 से 09 नवम्बर 2026
चरण-III (जिला चैंपियनशिप प्रस्तुतीकरण): 10 से 16 नवम्बर 2026
चरण-IV (राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संवाद): 17 नवम्बर से 07 दिसम्बर 2026
चरण-V (राष्ट्रीय संवाद): 10 से 12 जनवरी 2027
युवाओं को जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, समावेशी विकास, मानव पूंजी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, तकनीकी नवाचार, रोजगार सृजन, पर्यटन, सुशासन, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण तथा विकसित भारत के अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।
जिला युवा अधिकारी ने जनपद के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के सभी युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान किया है। इच्छुक युवा माय भारत पोर्टल (mybharat.gov.in) पर पंजीकरण कर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण युवाओं की ऊर्जा, नवाचार और नेतृत्व क्षमता के बिना संभव नहीं है। यह कार्यक्रम युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनके विचारों को नीति निर्माण तक पहुंचाने का सशक्त मंच प्रदान करेगा।
“युवाओं, विचारों से बदलाव करें और विकसित भारत 2047 के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।”

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें