जमीन विवाद में मारपीट नशीला पदार्थ खिलाने से मौत चार पर रिपोर्ट दर्ज

डेरापुर कानपुर देहात। तहसील डेरापुर के पास लाडपुर पैठ में दो परिवारों के बीच जमीनी विवाद काफी समय से चल रहा था इसी मामले को लेकर पिता रामचंद्र जहां मूंग की रखवाली कर रहे थे वहां पहले से मौजूद मुकुंद पुत्र बच्चन श्रीवास्तव मनीष पुत्र मुकंद रामकिशन श्रीवास्तव व अर्पिता पत्नी मनीष कुल मिलाकर रामकिशन का परिवार खेत पर पहले से मौजूद था जमीन विवाद को लेकर उक्त लोगों ने मेरे पिता रामचंद्र को बुरी तरह से पीटा और कोई जहरीला पदार्थ भी पिला दिया जानकारी पर अचेतअवस्था में पिता को पहले थाने लाया और बाद में अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। मृतक रामचंद्र के पुत्र प्रदीप की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया वही थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें