रनिया के बूथों पर पहुंचीं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला, 76 नए मतदाताओं के नाम जुड़े; युवाओं से की फार्म-6 भरने की अपील

कानपुर देहात। प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री एवं सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने रविवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत रनिया नगर पंचायत के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नए मतदाताओं को जागरूक करते हुए 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं से फार्म-6 भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने की अपील की। अभियान के तहत रनिया के विभिन्न बूथों पर 76 नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए।

राज्यमंत्री ने संविलियन विद्यालय चीटिकपुर स्थित बूथ संख्या 218, 219, 220, 221 और 222 तथा कनखिया मंदिर स्थित प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 215, 216 और 217 का भ्रमण किया। उन्होंने बूथों पर तैनात बीएलओ से मतदाता पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की जानकारी ली। सभी बूथों पर बीएलओ मौजूद मिले। इस दौरान उन्होंने युवाओं से संवाद कर लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझाया।

इसके बाद राज्यमंत्री ने ग्राम कंधिया, पातेपुर और जसौरा का भ्रमण कर मातृशक्ति एवं ग्रामीणों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की निजी और सार्वजनिक समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज होना जरूरी है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को फार्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराना चाहिए, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

उन्होंने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार जनसेवा और जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है।

इस दौरान कृष्णा गौतम, बउवा पांडेय, संजय सिंह चंदेल, संजय पांडेय, राहुल तिवारी, जगन्नाथ, सुखदेई, रामवती, गीता देवी, मंजू देवी, बिना देवी, मिलन देवी, रामश्री कुशवाहा, राजेश्वरी, अनिता देवी, सुखरानी, शारदा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें