आटा टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन, 34 वाहन चालकों की हुई जांच

उरई, 29 नवंबर 2026।

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रविवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत आटा टोल प्लाजा पर जागरूकता एवं स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। परिवहन विभाग द्वारा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग और रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों की टीम ने 34 वाहन चालकों एवं परिचालकों के स्वास्थ्य, आंखों, शुगर और ब्लड प्रेशर की जांच की। चिकित्सकों ने सड़क दुर्घटना के बाद के महत्वपूर्ण समय यानी गोल्डन आवर के महत्व को समझाते हुए बताया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना और समय पर अस्पताल पहुंचाना उसकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस दौरान दुर्घटना पीड़ितों की सहायता करने, प्राथमिक उपचार देने और गुड सेमेरिटन (नेक मददगार) के रूप में आगे आने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। साथ ही हिट एंड रन योजना एवं कैशलेस ट्रीटमेंट योजना की भी विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए। वहीं, कोहरे के दौरान सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम करने और वाहनों की दृश्यता बढ़ाने के उद्देश्य से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर निःशुल्क रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। उपस्थित लोगों को यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की शपथ दिलाते हुए जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार, आटा टोल प्रबंधक आदित्य प्रताप सिंह, स्वास्थ्य विभाग से चिकित्साधिकारी डॉ. रामजीत वर्मा, लैब टेक्नीशियन जीशान मोहम्मद, स्टाफ नर्स पवन विश्नोई, नेत्र परीक्षण अधिकारी सुनील सक्सेना सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

इसके अलावा रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. नरेश वर्मा, महावीर तरसौलिया, समाजसेवी अब्दुल अलीम खान, गुड सेमेरिटन पुरस्कार से सम्मानित संतोष प्रजापति, आटा-बारा परियोजना की घटना प्रबंधन टीम, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन, समय पर स्वास्थ्य जांच और दुर्घटना पीड़ितों की मदद से सड़क हादसों में होने वाली जनहानि को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें