रात्रिकालीन चेकिंग को लेकर एसपी ने किया औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए सतर्कता के निर्देश

कानपुर देहात में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा रात्रिकालीन सघन चेकिंग एवं गश्त अभियान चलाया गया। 15/16 सितंबर की रात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने स्वयं क्षेत्र में भ्रमण कर चेकिंग और गश्त व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक ने चौकी संदलपुर का निरीक्षण किया। इसके बाद थाना मंगलपुर और थाना रूरा क्षेत्र में भ्रमण कर रात्रिकालीन पुलिसिंग की स्थिति देखी। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की चेकिंग कर उनकी सतर्कता और ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया गया।
एसपी ने संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग, पुलिस गश्त, पिकेट समेत अन्य ड्यूटियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को संवेदनशील स्थानों व प्रमुख मार्गों पर प्रभावी निगरानी रखने, सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें