पुलिस कार्रवाई में 4 आरोपी गिरफ्तार, 30 क्वार्टर अवैध शराब बरामद

कानपुर देहात। पुलिस ने अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। रूरा पुलिस ने करण सिंह पाल को गिरफ्तार किया। वहीं भोगनीपुर पुलिस ने आयुध अधिनियम से जुड़े मामले में राजकपूर को गिरफ्तार किया।
डेरापुर पुलिस ने मारपीट और धमकी से जुड़े मामले में नरेंद्र और सुरेशचंद्र को गिरफ्तार किया। इसके अलावा भोगनीपुर पुलिस ने छोटेपुरवा निवासी इन्द्रपाल को 30 क्वार्टर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले की पुलिस ने 19 लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की संबंधित धाराओं में चालान की कार्रवाई की। इनमें अकबरपुर से 6, रूरा से 5, गजनेर से 2, रनियां से 1, मूसानगर से 3, सिकंदरा से 1 और मंगलपुर से 1 व्यक्ति शामिल है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें