कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक ने अपने-अपने कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों और पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनीं। अधिकारियों ने सभी को न्याय का भरोसा दिलाते हुए प्राप्त प्रार्थना पत्रों के न्यायपूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इसी क्रम में सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं और न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।











