कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में अभियान चलाया गया। डेरापुर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं मंगलपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा और दो कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
देवराहट पुलिस ने बम्हौली गांव में ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने 17 व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालान की कार्रवाई की।











