कानपुर देहात। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर व्यापक कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अवैध खनन के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध स्थलों पर निगरानी रखी। वहीं ओवरलोडिंग करने वाले वाहनों को चिन्हित कर उनके खिलाफ चालान किया गया। इसके अलावा बिना नंबर प्लेट व अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की गई।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, जिससे कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे और आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रहे।












