नाबालिग से दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मंगलपुर पुलिस की कार्रवाई

कानपुर देहात। अपराध नियंत्रण एवं महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना मंगलपुर पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 01 अप्रैल 2026 को वादिनी द्वारा दी गई तहरीर में बताया गया कि उसकी लगभग 16 वर्षीय पुत्री 30 मार्च 2026 को खेतों में बकरियां चराने गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। इस संबंध में थाना मंगलपुर में मु0अ0सं0 086/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने पीड़िता को सकुशल बरामद किया और उसके बयान न्यायालय में दर्ज कराए। पीड़िता के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 87/65(1) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई।
विवेचना के क्रम में प्रकाश में आए अभियुक्त बबलू राजा पुत्र जयराम, उम्र 19 वर्ष, निवासी लालानगर पैलावर थाना राजपुर, कानपुर देहात को 14 अप्रैल 2026 को हवासपुर चौराहा, थाना क्षेत्र मंगलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें