डॉ बी आर अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई

रसूलाबाद कानपुर देहात। डॉ बी आर अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई । उत्साहित नौजवानों, महिलाओं ने इस अवसर पर रैली निकाली और हाथ में झंडा लेकर जय भीम के नारे लगाए।
रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के अंतर्गत असालतगंज, पूरनपुरवा, अंता, गुंदैला, पाल नगर सहित विभिन्न जगहों पर डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी जगजीत संखवार ने बताया कि बाबा साहब ने शोषित, वंचित,पीड़ितों को उनका हक दिलाया। आज समाज में जो अंतिम पंक्ति पर खड़ा व्यक्ति आजादी से खुले में सांस ले रहा है तो वह बाबा साहब की संविधान की देन है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब के मिशन को और विचारों को लोगों तक पहुंचाएंगे। यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। इस मौके पर प्रमुख रूप से विनोद दोहरे, सूरजपाल गौतम, सतीश पाल, धर्मेंद्र गौतम, श्रीचंद्र संखवार, शीलू संखवार, सतनाम सिंह, प्रधान,संजीव पाल, विनोद पाल सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टिकोण से भारी पुलिस बल गांव गाँव गश्त पर रहा । पाल नगर में स्थित अंबेडकर पार्क में पहुंचकर उपजिलाधिकारी सर्वेश सिंह पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था को देखा और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें